खोज
हिन्दी
 

हम सभी के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम दूसरों को उनके आध्यात्मिक पथ पर सहायता प्रदान करें।

विवरण
और पढो
और अब हमारे पास यूनाइटेड किंगडम की फीबी से एक दिल की बात है:

परम प्रिय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, दुनिया में सकारात्मक ऊर्जा और वीगन जीवन फैलाने के लिए अथक प्रयास करने के लिए धन्यवाद। मैं अपने एक मित्र की कहानी साँझा करना चाहूँगी जो वीगन बन गए। यूके के एक छोटे से शहर में मेरी एक दुकान है। कई साल पहले, मेरा एक मित्र, जिसे मैं उस समय नहीं जानती थी, मेरी दुकान पर आई। वह इत्मीनान से चारों ओर देख रही थी, और उसी समय वह दुकान में चल रहे गुरुवर के प्रवचन को सुन रही थी। जब वह घर लौटीं तो उन्होंने तुरंत अपना आहार बदला और शाकाहारी बन गईं।

एक साल बाद, वह फिर मेरी दुकान पर आयी। दुकान में गुरुवर का प्रवचन चल रहा था और वह ध्यानपूर्वक सुन रही थी। घर लौटने के बाद उन्होंने वीगन बनने का निर्णय लिया।

गुरुवर द्वारा बोले गए प्रत्येक शब्द में अविश्वसनीय शक्ति है। धन्यवाद गुरुवर, निःशब्द रूप से लोगों की मदद करने के लिए। विश्व वीगन, विश्व शांति जल्द ही पृथ्वी पर आ जाए। सर्वशक्तिमान ईश्वर सदैव गुरुवर की रक्षा करें। सादर प्रणाम, यूके से फीबी

सकारात्मक फीबी, आपको हमारी सराहना आपके सहायक शब्दों के लिए और इस बात का एक और उदाहरण साँझा करने के लिए कि किस प्रकार हमारे परम करुणामय गुरुवर आत्माओं तक पहुंचते हैं और उन्हें उनके सच्चे घर की ओर मार्गदर्शन करते हैं। कामना है कि आप और ऐतिहासिक यूनाइटेड किंगडम को स्वर्ग का आशीर्वाद प्राप्त हो, जैसे आप सभी प्राणियों के प्रति दया दिखाते हैं। ब्रह्मांडीय सौंदर्य में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

साथ में, हम ख़ुशी-ख़ुशी गुरुवर का जवाब आपके लिए प्रसारित करते हैं: "ज्ञानी फ़ोबे, धन्यवाद आपके उत्साहजनक पत्र के लिए। धन्यवाद उस जीवन-रक्षक दुकान को खोलने के लिए, जहां सुप्रीम मास्टर टीवी हर पल चालू रहती है। आप नहीं जानते कि कितनी आत्माएं वीगन बने होंगे, क्योंकि सभी लोग जो आपकी दुकान की मदद से वीगन बने हैं, वे आपको यह बताने नहीं आएंगे। कभी-कभी सिर्फ़ एक चिंगारी जो हमारे आंतरिक दिव्यत्व को छू लेती है, वह जीवन बदलने वाले परिवर्तन को प्रेरित कर सकती है, जैसे कि वीगन आहार अपनाना या एक प्रबुद्ध गुरु का अनुसरण करना। आपने अपने स्टोर में आने वाले लोगों के लिए एक स्नेहशील एवं प्रेमपूर्ण वातावरण बनाया है, जो उनके अंदर बदलाव ला सकता है। हम सभी के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम दूसरों को उनके आध्यात्मिक पथ पर सहायता प्रदान करें। कामना है कि आप और यूनाइटेड किंगडम के बुद्धिमान लोग सर्व-कृपालु परमेश्वर के ज्ञान को सदैव जानते रहें। आपको बहुत बहुत प्यार।"