खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

भविष्यवाणी भाग 423 – विपत्ति को दूर करने के लिए उद्धारकर्ता के साथ सच्चे प्रेम को जागृत करें

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

पवित्र बाइबल में कहा गया है कि प्रभु ईसा मसीह (शाकाहारी) के आगमन के समय लोग खाने-पीने के लालच में डूबे होंगे। लेकिन हमारे परम दयालु मापा, सर्वशक्तिमान परमेश्वर, अपने चुने हुए प्रतिनिधि के माध्यम से मानवता को सदैव धर्ममार्ग दिखाएँगे।

9 अक्टूबर, 2026 को हमारे सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न के फ़्लाई-इन न्यूज़ में अमेरिकी भविष्यद्रष्टा और पादरी रेवरेंड ब्रैंडन बिग्स को लिखा एक पत्र दिखाया गया, जो वीगनवाद और शाकाहार पर उनकी नकारात्मक टिप्पणियों के संबंध में था। सितंबर में अपने यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में उन्होंने दावा किया कि प्रभु ने उनसे कहा था कि वीगनवाद और शाकाहार उचित नहीं हैं।

“और मैंने वीगन लोगों के बारे में टिप्पणी की। तब प्रभु ने मुझसे कहा, ‘यह विकृति है। वीगन होना उचित नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘ब्रैंडन, मैंने तुम्हारे आनंद के लिए सभी वस्तुएँ भरपूर मात्रा में रची हैं।’”

“और वे मुझे उन लोगों के बारे में सुधार रहे थे जो टोफू खाते हैं और सोचते हैं, ‘तुम मांस नहीं खा सकते। तुम अंडे नहीं खा सकते। तुम चीज़ नहीं खा सकते। तुम दुग्ध-उत्पाद नहीं खा सकते, क्योंकि तुम नहीं चाहते,’ शायद तुम कहते हो, ‘मैं पशुओं के प्रति संवेदनशील हूँ,’ और ऐसा सब करते हो। प्रभु ने कहा कि यह विकृति है।”

“उन्होंने कहा, ‘वीगन या शाकाहारी होना मेरी रचना के अनुरूप नहीं है। मैंने तुम्हें इस प्रकार नहीं रचा।’ और उन्होंने इस विषय में मुझे बहुत कठोरता से सुधारा।”

पादरी बिग्स ने विश्व की कुछ घटनाओं के बारे में सटीक भविष्यवाणियाँ की हैं, जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति महामहिम डोनाल्ड जे. ट्रम्प की हत्या के प्रयास और 2025 का म्यांमार भूकंप। उन्होंने एक प्रतिष्ठित और धर्मनिष्ठ ईसाई भविष्यद्रष्टा व उपदेशक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनके यूट्यूब चैनल “लास्ट डेज़” के छह लाख से अधिक सदस्य हैं। इसलिए वीगन और शाकाहारी आहार के बारे में उनके ये झूठे बयान विशेष रूप से चिंताजनक थे, क्योंकि वे उनके अनेक अनुयायियों को पीड़ा के नारकीय मार्ग पर भटका सकते हैं। चिंतित नागरिकों के रूप में हमारी सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न टीम ने तुरंत श्री बिग्स को पत्र लिखा, जिसमें पवित्र बाइबल के उन अंशों का उल्लेख किया गया जो निर्णायक रूप से बताते हैं कि ईश्वर हमें वीगन बनने की आज्ञा देते हैं, साथ ही, वीगन आहार के लाभों और पशु-जन का मांस खाने के हानिकारक प्रभावों के प्रमाण भी दिए गए।

प्रिय रेवरेंड ब्रैंडन बिग्स, हमारी सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न टीम लंबे समय से आपके यूट्यूब चैनल की प्रशंसक रही है, क्योंकि आप अपने भविष्यसूचक दर्शन जनता से साझा करते हैं और सभी को इस संकटपूर्ण समय के प्रति सचेत करते हैं। […]

अदृश्य जगत से बार-बार संवाद करने वाले व्यक्ति के रूप में, आपको अपने संदेशों का स्रोत पहचानने के लिए विवेक का उपयोग करना चाहिए। यदि आपको मिला संदेश धर्मग्रंथों, करुणा, समस्त तर्क तथा वैज्ञानिक और चिकित्सकीय प्रमाणों के विरुद्ध है, तो आप समझ सकते हैं कि वह शैतान से आया है। पवित्र बाइबल में कहीं भी ईश्वर यह नहीं कहते कि मनुष्यों के खाने के लिए पशुओं को मारा जाए। […]

जैसा कि आप भली-भाँति जानते हैं, अंत समय में शैतान निर्बल और निम्न आध्यात्मिक स्तर वाले लोगों को लुभाने तथा धोखा देने के लिए सदा तत्पर रहता है। अब जागने का समय है! या क्या हम मान लें कि आप शैतान के लिए काम करते हैं अथवा आपने ईश्वर के वचनों के बारे में झूठ कहा? या धनी मांस कंपनियाँ आपको बहुत बड़ी धनराशि देती हैं?? क्योंकि उस वीडियो में आपकी कही बातें समस्त तर्क, चिकित्सकीय तथ्यों, वैज्ञानिक प्रमाणों और ईसाई करुणा के विरुद्ध हैं।[...]

अतीत के अनेक पैगंबरों और संतों ने वर्तमान समय में फैले नैतिक व आध्यात्मिक भ्रम के प्रति हमें चेताया है और कहा है कि जब तक हम परोपकार के सद्गुण से अपनी रक्षा नहीं करते, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। लगभग 700 वर्ष पहले, चीन के मिंग राजवंश के भविष्यद्रष्टा और दार्शनिक लियू बोवेन ने यह कथन दिया था:

“भले ही आप हीरे या कांसे जैसे दृढ़ अर्हत हों, यदि आप परोपकार का पालन नहीं करते, तो आपकी रक्षा नहीं होगी। सचेत रहें और सावधानी बरतें; किसी के लिए भी इन कठिनाइयों से पार पाना आसान नहीं होगा।”

“स्वर्ग की आँखें हैं; पृथ्वी की आँखें हैं। हर व्यक्ति के पास एक जोड़ी आँखें हैं। स्वर्ग में उथल-पुथल है; पृथ्वी पर उथल-पुथल है। फिर भी लोग असीमित तुच्छ मनोरंजन और सुख में डूबे रहते हैं।”

इस भविष्यवाणी में लियू बोवेन चेतावनी देते हैं कि भले ही हमने बौद्ध अर्हत यानी संत या किसी सम्मानित ईसाई पादरी जैसा आध्यात्मिक स्तर प्राप्त कर लिया हो, फिर भी यदि हम आध्यात्मिक साधना और परोपकार के सिद्धांत का पालन नहीं करते, तो हमारा पतन हो सकता है। रेवरेंड ब्रैंडन बिग्स का मामला इसका गंभीर उदाहरण है। यह फिर स्मरण कराता है कि इस कठिन समय से पार पाने के लिए हमें सतर्क रहना चाहिए।

परोपकार के अभ्यास पर केवल चीनी दर्शन में ही नहीं, बल्कि एस्सीन परंपरा सहित पश्चिमी धर्मग्रंथों में भी बल दिया गया है। एस्सीन एक प्राचीन आध्यात्मिक समुदाय था, जो सभी जीवों के सम्मान में पूर्णतः शाकाहारी आहार अपनाता था। प्रमाण दर्शाते हैं कि प्रभु यीशु मसीह (शाकाहारी) पवित्र एस्सीन संप्रदाय के सदस्य थे। “एस्सीन शांति-सुसमाचार” में प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएँ और कथाएँ हैं। सुसमाचार की प्रथम पुस्तक में यीशु विस्तार से बताते हैं कि हमें कौन-से खाद्य पदार्थ खाने चाहिए और कौन-से नहीं।

“इसलिए सावधान रहो और अपने शरीर के मंदिर को किसी भी प्रकार की घृणित वस्तु से अपवित्र मत करो। दो या तीन प्रकार के भोजन से संतुष्ट रहो, जो तुम्हें हमारी पृथ्वी-माता की मेज़ पर सदा मिलेंगे। और अपने आसपास दिखाई देने वाली हर वस्तु को निगलने की इच्छा मत करो।[...] क्योंकि तुम्हारा ईश्वर शांति का ईश्वर है और कभी विभाजन में सहायता नहीं करता। इसलिए अपने विरुद्ध ईश्वर का क्रोध मत जगाओ, कहीं ऐसा न हो कि वे तुम्हें अपनी मेज़ से निकाल दें और तुम्हें शैतान की मेज़ पर जाना पड़े, जहाँ पाप, रोग और मृत्यु की अग्नि तुम्हारे शरीर को दूषित कर देगी।”

“‘इसलिए सदा ईश्वर की मेज़ से खाओ—वृक्षों के फल और खेतों के अन्न व वनस्पतियाँ। […] क्योंकि इनके अतिरिक्त सब कुछ शैतान का है और पाप व रोग के मार्ग से मृत्यु की ओर ले जाता है। परंतु ईश्वर की समृद्ध मेज़ से लिया भोजन तुम्हारे शरीर को शक्ति और यौवन देता है, और तुम कभी रोग नहीं देखोगे। क्योंकि प्राचीन काल में ईश्वर की मेज़ ने मतूशेलह का पोषण किया था, मैं तुमसे सच कहता हूँ, यदि तुम भी उन्हीं की तरह जियोगे, तो जीवितों का ईश्वर तुम्हें भी पृथ्वी पर उन्हीं जैसा दीर्घ जीवन देगा।’”

“द एस्सीन ह्यूमेन गॉस्पेल ऑफ़ क्राइस्ट” में प्रभु यीशु मसीह ने शैतान के प्रलोभन के प्रति चेतावनी दी।

“मछुआरे के समान शैतान तुम्हारी आँखों के सामने अनेक खाद्य पदार्थ रखता है और चाहता है कि तुम उन्हें पाने को लालायित हो जाओ, भले ही केवल थोड़ा-सा चखने के लिए, ताकि वह तुम्हें पकड़कर प्रकाश से अंधकार में ले जाए। इसलिए मैं तुमसे कहता हूँ, शैतान के भोजन को मत छूना, क्योंकि वह दुष्ट अज्ञानी और अशिक्षित लोगों के लिए अनेक काँटों, फंदों और हर प्रकार के जाल के साथ घात लगाए बैठा है, यदि तुम एक भी निषिद्ध खाद्य के प्रलोभन में पड़े, तो अन्य सभी की इच्छा भी जागेगी और अंततः ऐसी निषिद्ध वस्तुएँ मृत्यु का भोजन बन जाएँगी; और शैतान विजयी हो जाएगा।”

पिंजरे में पक्षी-जनों को रखने वाले व्यक्ति से कहे गए इन शब्दों में जीवों के प्रति प्रभु यीशु मसीह की करुणा स्पष्ट दिखाई देती है।

“यीशु ने उससे कहा, ‘तुम क्या सोचते हो, यदि तुमसे अधिक शक्तिशाली या चतुर कोई व्यक्ति तुम्हें, तुम्हारी पत्नी अथवा तुम्हारे बच्चों को बाँधकर पिंजरे में डाल दे; और लाभ कमाने के लिए उन्हें बंदी बनाकर बेचने हेतु पिंजरे में फेंक दे तथा इसी से अपनी जीविका चलाए? मैं तुमसे पूछता हूँ, क्या ये तुम्हारे सहजीव नहीं हैं, जो केवल तुमसे दुर्बल हैं? और क्या वही ईश्वर, हमारे माता-पिता, तुम्हारी तरह उनकी भी देखभाल नहीं करते? मैं तुमसे कहता हूँ, अपने इन छोटे भाइयों और बहनों को मुक्त कर दो और फिर कभी ऐसा क्रूर कर्म मत करना, ऐसी ईमानदार आजीविका अपनाओ जिससे ईश्वर के किसी भी निर्दोष जीव को हानि न पहुँचे।’”

पवित्र बाइबल कहती है कि प्रभु यीशु के आगमन के समय लोग खाने-पीने की लालसा में डूबे होंगे।

“क्योंकि जलप्रलय से पहले के दिनों में लोग खा-पी रहे थे... उस दिन तक, जब नूह ने जहाज़ में प्रवेश किया; और जब तक जलप्रलय आकर सबको बहा नहीं ले गया, उन्हें होने वाली घटना का कोई ज्ञान नहीं था। मनुष्य के पुत्र का आगमन भी ऐसा ही होगा।”

“द एस्सीन ह्यूमेन गॉस्पेल ऑफ़ क्राइस्ट” में निम्नलिखित पद है, जो लगभग समान है, पर अधिक स्पष्ट रूप से कहा गया है:

“क्योंकि जलप्रलय से पहले के दिनों में वे मांस और रक्त खा रहे थे और खट्टी मदिरा पी रहे थे... उस दिन तक, जब नूह ने जहाज़ में प्रवेश किया, जलप्रलय के आकर सबको बहा ले जाने तक उन्हें कुछ पता नहीं था, मनुष्य के पुत्र का आगमन भी ऐसा ही होगा।”

इसके अतिरिक्त प्रमाण के रूप में, संत पीटर (शाकाहारी) के शिष्य परम पावन पोप संत क्लेमेंट प्रथम (शाकाहारी) ने लिखा:

“परंतु [ईश्वर] बलियों से प्रसन्न नहीं होते, यह इससे स्पष्ट है कि जो लोग मांस के लिए लालायित थे, वे उसे चखते ही मार दिए गए… वही ईश्वर, जो आरंभ में पशुओं के वध से अप्रसन्न थे और नहीं चाहते थे कि उन्हें मारा जाए, उन्होंने बलियों की इच्छा से उनका विधान नहीं किया; और न ही उन्होंने आरंभ से उनकी माँग की।” —संत पीटर (शाकाहारी), क्लेमेंटाइन प्रवचन 3.45

आदि…

हमारे मापा, दयालु ईश्वर, प्रभु यीशु मसीह के रूप में अवतरित हुए थे। वही दयालु ईश्वर हमारी परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) के रूप में अवतरित हैं।

Master: हमें हर कीमत पर पशु-जनों और निस्संदेह अपने लोगों की हत्या रोकनी होगी। (जी हाँ, गुरुवर।) क्योंकि हत्या बार-बार हत्या को जन्म देगी। और जब हम एक-दूसरे, पशु-जनों या किसी भी छोटे जीव के साथ निर्दयता से व्यवहार करते हैं, तो स्वर्ग प्रसन्न नहीं होता। यदि हम दया चाहते हैं, तो हमें दयालु बनना होगा। जब हर जगह हमारी भोजन की मेज़ पर अधिक शांति होगी, तभी पृथ्वी पर शांति होगी। इसीलिए वीगन आहार इस ग्रह पर शांति की शुरुआत है।

मुझे आशा और विश्वास है कि देर-सवेर इस ग्रह पर सभी समझेंगे कि भोजन के लिए दुर्बल और विनम्र जीवों को मारकर वे गलत कर रहे हैं। पशु-जन असहाय और अहानिकर हैं। इसलिए आध्यात्मिक साधना, पुण्य, स्वर्ग के पुरस्कार या किसी अन्य बात से पहले, यह मूलतः अनैतिक कृत्य है। अपने से दुर्बल, असहाय और निर्दोष व्यक्ति को हानि पहुँचाना अनैतिक है, जबकि उसने आपको किसी प्रकार की हानि नहीं पहुँचाई। हर सभ्यता का आधार यही होना चाहिए। तब हमारा संसार स्वर्ग बन जाएगा।

यह समझना सरल है कि यदि हम मांस के लिए पशु(-जनों) को पालना बंद कर दें, तो भूमि के साथ-साथ मौसम का संतुलन भी शीघ्र बहाल हो जाएगा।

हमें समझना होगा कि ऐसी प्राकृतिक आपदाएँ हमारे वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा का परिणाम हैं। और हमारे वातावरण की यह नकारात्मक ऊर्जा हमारी भावनाओं, विचारों तथा घृणा, हिंसा और इतने मनुष्यों व निर्दोष पशु-(जनों) की हत्या जैसे कर्मों से उत्पन्न होती है।

यदि हमने आपदाएँ उत्पन्न और आमंत्रित करने वाला अपना आचरण नहीं बदला, तो आपदाएँ कभी समाप्त नहीं होंगी।

विश्व में कहीं भी प्राकृतिक आपदा आने पर मेरी आँखों में भी आँसू आ जाते हैं। लोगों की पीड़ा से मेरा हृदय दुखता है। मैं उनकी अनुभूति महसूस करती हूँ और अत्यंत दुखी हो जाती हूँ। परंतु हम मूल समस्या को दूर करके ही आपदाओं को सदा के लिए रोक सकते हैं, अर्थात मनुष्यों की हत्या और निर्दोष पशु-(जनों) के सामूहिक वध को रोककर। जब हम इस पृथ्वी पर शांति और प्रेम से चलेंगे, तभी पृथ्वी और प्रकृति भी हमारे प्रति शांतिपूर्ण प्रतिक्रिया देंगी। “जैसा हम बोएँगे, वैसा ही काटेंगे।” केवल करुणामय और वीगन बनकर—अर्थात किसी अन्य जीव को हानि न पहुँचाकर—हम हानि से सुरक्षित रह सकते हैं। यदि हम दूसरों की रक्षा करेंगे, तो हमारी भी रक्षा होगी।

हम आपको आमंत्रित करते हैं कि अगला भोजन करने से पहले एक क्षण रुककर सोचें कि आप किस मेज़ पर बैठे हैं। क्या वह शैतान की पीड़ादायक मेज़ है, जो निर्दोष पशु-जनों के रक्त और संताप से भरी है—या ईश्वर की आनंदमय मेज़?
और देखें
सभी भाग (100/100)
1
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2024-11-10
17701 दृष्टिकोण
2
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2024-11-17
11306 दृष्टिकोण
3
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2024-11-24
10540 दृष्टिकोण
4
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2024-12-01
9811 दृष्टिकोण
5
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2024-12-08
11267 दृष्टिकोण
6
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2024-12-15
28571 दृष्टिकोण
7
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2024-12-22
9972 दृष्टिकोण
8
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2024-12-29
9965 दृष्टिकोण
9
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-01-05
9477 दृष्टिकोण
10
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-01-12
9263 दृष्टिकोण
11
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-01-19
10238 दृष्टिकोण
12
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-01-26
8872 दृष्टिकोण
13
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-02-02
9172 दृष्टिकोण
14
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-02-09
8708 दृष्टिकोण
15
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-02-16
11436 दृष्टिकोण
16
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-02-23
9694 दृष्टिकोण
17
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-03-02
10625 दृष्टिकोण
18
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-03-09
10608 दृष्टिकोण
19
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-03-16
8837 दृष्टिकोण
20
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-03-23
9322 दृष्टिकोण
21
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-03-30
9288 दृष्टिकोण
22
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-04-06
9284 दृष्टिकोण
23
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-04-13
8787 दृष्टिकोण
24
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-04-20
9652 दृष्टिकोण
25
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-04-27
8880 दृष्टिकोण
26
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-05-04
10763 दृष्टिकोण
27
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-05-11
8929 दृष्टिकोण
28
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-05-18
7882 दृष्टिकोण
29
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-05-25
8412 दृष्टिकोण
30
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-06-01
8324 दृष्टिकोण
31
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-06-08
8069 दृष्टिकोण
32
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-06-15
10044 दृष्टिकोण
33
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-06-22
9178 दृष्टिकोण
34
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-06-29
10692 दृष्टिकोण
35
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-07-06
10109 दृष्टिकोण
36
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-07-13
8468 दृष्टिकोण
37
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-07-20
9993 दृष्टिकोण
38
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-07-27
8050 दृष्टिकोण
39
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-08-03
9423 दृष्टिकोण
40
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-08-10
7758 दृष्टिकोण
41
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-08-17
7793 दृष्टिकोण
42
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-08-24
7769 दृष्टिकोण
43
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-08-31
7550 दृष्टिकोण
44
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-09-07
7958 दृष्टिकोण
45
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-09-14
7411 दृष्टिकोण
46
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-09-21
7360 दृष्टिकोण
47
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-09-28
7565 दृष्टिकोण
48
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-10-05
7142 दृष्टिकोण
49
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-10-12
7896 दृष्टिकोण
50
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-10-19
8115 दृष्टिकोण
51
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-10-26
7556 दृष्टिकोण
52
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-11-02
10860 दृष्टिकोण
53
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-11-09
7870 दृष्टिकोण
54
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-11-16
7576 दृष्टिकोण
55
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-11-23
7750 दृष्टिकोण
56
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-11-30
7399 दृष्टिकोण
57
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-12-07
7859 दृष्टिकोण
58
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-12-14
7788 दृष्टिकोण
59
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-12-21
7431 दृष्टिकोण
60
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-12-28
7212 दृष्टिकोण
61
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-01-04
8333 दृष्टिकोण
62
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-01-11
8610 दृष्टिकोण
63
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-01-18
9752 दृष्टिकोण
64
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-01-25
8171 दृष्टिकोण
65
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-02-01
8699 दृष्टिकोण
66
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-02-08
8868 दृष्टिकोण
67
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-02-15
8749 दृष्टिकोण
68
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-02-22
10498 दृष्टिकोण
69
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-03-01
10308 दृष्टिकोण
70
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-03-22
8733 दृष्टिकोण
71
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-03-29
8219 दृष्टिकोण
72
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-04-05
8024 दृष्टिकोण
73
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-04-12
8217 दृष्टिकोण
74
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-04-19
8953 दृष्टिकोण
75
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-04-26
8612 दृष्टिकोण
76
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-05-03
8018 दृष्टिकोण
77
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-05-10
8151 दृष्टिकोण
78
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-05-17
7914 दृष्टिकोण
79
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-05-24
7893 दृष्टिकोण
80
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-05-31
7744 दृष्टिकोण
81
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-06-07
8220 दृष्टिकोण
82
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-06-14
7685 दृष्टिकोण
83
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-06-21
7450 दृष्टिकोण
84
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-06-28
7621 दृष्टिकोण
85
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-07-05
7842 दृष्टिकोण
86
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-07-12
7450 दृष्टिकोण
87
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-07-19
7126 दृष्टिकोण
88
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-07-26
6795 दृष्टिकोण
89
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-08-02
6665 दृष्टिकोण
90
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-08-09
6650 दृष्टिकोण
91
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-08-16
5977 दृष्टिकोण
92
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-08-23
5671 दृष्टिकोण
93
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-08-30
6157 दृष्टिकोण
94
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-09-06
4328 दृष्टिकोण
95
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-09-13
4128 दृष्टिकोण
96
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-09-20
4067 दृष्टिकोण
97
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-09-27
3555 दृष्टिकोण
98
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-10-04
3472 दृष्टिकोण
99
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-10-11
2755 दृष्टिकोण
100
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-10-18
994 दृष्टिकोण
और देखें
नवीनतम वीडियो
उल्लेखनीय समाचार
2026-10-19
750 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-10-19
798 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-10-18
1057 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-10-18
584 दृष्टिकोण
35:35

उल्लेखनीय समाचार

284 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-10-18
284 दृष्टिकोण
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-10-18
994 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-10-18
1218 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड