विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, जापान स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़ करने हेतु यूक्रेन (यूरेन) को धन साहयता देता है। वैश्विक स्तर की महासागरीय लहर अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया पहुँची, यूके अपने युवा दिव्यांग नागरिकों को सुनिश्चित रोजगार दिलाने में मदद करेगा, चलित संग्रहालय युगांडा के बच्चों तक पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान पहुँचाता है, अमेरिकी दंपति, सुनहरे वर्ष श्वान-जनों को बचाने में समर्पित करते हैं, न्यूज़ीलैंड का वीगन ब्रांड प्रोटीन और फ़ाइबर युक्त ओट मिल्क श्रृंखला पेश करता है, और औलाक (वियतनाम) संकटग्रस्त वानर-जनों की रक्षा करने के लिए नया अभयारण्य बनाता है। विदेशी पर्यटकों के एक समूह को स्थानीय दक्षिण अमेरिकी वीगन रेस्तराँ पहुँचाने के बाद, मेरे मन में आपके लिए सुरक्षित वाहन- चालन का एक सुझाव आया। पीली ट्रैफ़िक लाइट चेतावनी देती है कि हरी बत्ती समाप्त हो रही है और लाल बत्ती होने वाली है। यदि चौराहे से पहले सुरक्षित ढंग से रुकने के लिए पर्याप्त समय और जगह हो, तो सहजता से गति कम करके रुक जाएँ। शीशों में देखकर सुनिश्चित करें कि आपके रुकने से पीछे के वाहनों के लिए खतरा पैदा न हो। बत्ती पार करने के लिए कभी गति न बढ़ाएँ, क्योंकि इससे लाल बत्ती पार होने, दुर्घटना या यातायात जुर्माने का जोखिम बढ़ता है। पर यदि आप सुरक्षित ढंग से रुकने के लिए बहुत पास हों और अचानक ब्रेक लगाने से टक्कर हो सकती हो, तो सावधानी से आगे बढ़ें। पैदल यात्रियों, साइकिल सवारों और आपके रास्ते से मुड़ने वाले वाहनों पर नज़र रखें तथा आड़े आने वाले यातायात के प्रति सतर्क रहें। गति सीमा और यातायात की स्थिति के अनुसार पीली बत्ती सामान्यतः तीन से छह सेकंड तक रहती है। याद रखें, पीली बत्ती रुकने की तैयारी की चेतावनी है, गति बढ़ाने का संकेत नहीं। सतर्क रहें, स्थिति का आकलन करें और सड़क पर सभी के लिए सबसे सुरक्षित निर्णय लें।











