विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचारों में, यूरोपीय संघ बाल संरक्षण बढ़ाने हेतु मानवीय संगठन को वित्तीय सहायता देता है। एक वर्ष में परोक्ष धूम्रपान से विश्वभर में 2.7 अरब लोग प्रभावित, अमेरिका और यूक्रेन (यूरेन) के शहरों के बीच साझेदारी, यूके में पिता ने बेटे की जान बचाने के लिए अंगदान किया, दक्षिण कोरियाई बालकों ने वन्य मूषक-व्यक्ति को बचाने के लिए पैसे जुटाए, भारतीय वीगन पूरक-आहार स्टार्टअप ने वैश्विक विस्तार के लिए 72 लाख अमेरिकी डॉलर जुटाए, और अमेरिकी पुलिस ने घोड़े-जनों को कनाडाई वधशाला ले जाने से रोका। आपके बच्चे की आँखों की देखभाल के लिए मेरे पास एक सुझाव है। शोध से पता चला है कि जो बच्चे स्क्रीन पर अधिक और बाहर कम समय बिताते हैं, उनमें मायोपिया यानी निकट दृष्टिदोष होने की आशंका अधिक होती है, क्योंकि प्राकृतिक दिन का प्रकाश बढ़ती उम्र की आँखों के विकास में सहायक होता है। बच्चों के बड़े होने के दौरान मायोपिया के संकेतों पर ध्यान दें, जैसे दूर की चीज़ें देखने के लिए आँखें सिकोड़ना, स्कूल का बोर्ड देखने में कठिनाई, टीवी के पास बैठना, दूर की दृष्टि धुँधली होने की शिकायत या सिरदर्द। यदि ये संकेत दिखें, तो आँखों की व्यापक जाँच करवाएँ। नियमित रूप से बाहर समय बिताने को प्रोत्साहित करके, स्क्रीन से उचित अंतराल दिलाकर और बच्चों की आँखों की नियमित जाँच करवाकर माता-पिता उनकी दृष्टि पर ध्यान रख सकते हैं।











